राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद , पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित राजद के नेताओं ने चेहल्लुम के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन (अ. स.)और कर्बला के शहीदों की अजीम कुर्बानी हमें हक ,इंसाफ और इंसानियत
राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद , पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित राजद के नेताओं ने चेहल्लुम के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन (अ. स.)और कर्बला के शहीदों की अजीम कुर्बानी हमें हक ,इंसाफ और इंसानियत की खातिर जुल्म,जौर और नाइंसाफी के ख़िलाफ़ डट जाने की प्रेरणा देती है
पटना 04 अगस्त 2026 :
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद , पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ,सांसद डॉ मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह, श्री उदय नारायण चौधरी,राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ कांति सिंह, जयप्रकाश नारायण यादव,राष्ट्रीय महासचिव श्री भोला यादव, सैयद फैसल अली, बीनू यादव,राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा, सांसद श्री सुरेंद्र प्रसाद यादव, सुधाकर सिंह , श्री संजय यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह, राष्ट्रीय सचिव श्री कार्तिकेय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह,डॉ तनवीर हसन, पूर्व मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता, श्री शिवचंद्र राम, सुरेश पासवान ,प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, विधान पार्षद कारी मो सोहैब,प्रदेश प्रवक्ता डॉ एजाज अहमद, उर्मिला ठाकुर सहित राजद के अन्य नेताओं ने चेहल्लुम के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) और कर्बला के शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं श्रद्धापूर्वक नमन।
हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) की अज़ीम क़ुर्बानी, इस्तिक़ामत और जद्दोजहद हमें हक़, इंसाफ़ और इंसानियत की ख़ातिर ज़ुल्म, जौर और नाइंसाफ़ी के ख़िलाफ़ डट जाने की प्रेरणा देती है।
(एजाज अहमद)
प्रदेश प्रवक्ता,
राजद, बिहार


