पटनाब्रेकिंग न्यूज़

जनता दल यु के द्वारा जो पोस्टर लगाए गए हैं “टाइगर अभी जिंदा है” पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा

जनता दल यु के द्वारा जो पोस्टर लगाए गए हैं “टाइगर अभी जिंदा है” पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि क्या जनता दल यु के नेताओं ने भाजपा से संबंध में बात कर ली है, क्योंकि भाजपा उस टाइगर पर अबतक मुहर नहीं लगाई है। और जहां तक चुनाव परिणाम का मामला है कल 14 नवंबर के बाद जद यू अपने टाइगर के नए नामकरण के लिए भी तैयार रहे, क्योंकि बिहार की जनता का जो विश्वास और समर्थन तेजस्वी जी के नेतृत्व के प्रति मतदान के समय दिखा ,स्पष्ट रूप से बदलाव के कारक के तौर पर बिहार की जनता की पहली पसंद के रूप में सामने आए ।

और उनके द्वारा जो मुद्दे उठाए गए उसको बिहार की जनता ने सर आंखों पर रखा जिस कारण बिहार में बदलाव होकर रहेगा यह स्पष्ट रूप से दिख रहा है। बिहार की जनता अब ऐसी सरकार को नहीं चाहती है जो जनता और जनता के हितों के खिलाफ काम कर रही है।

1/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button