Trending Newsआस्थादिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारराजनीतिराज्यविचार

संशोबापू और अम्बेदकर के विचारों को कमजोर करने वाले गोडसेवादी को सत्ता सौंपकर नीतीश कुमार ने भीमराव अम्बेदकर की आत्मा और विचार को आहत किया है: तेजस्वी प्रसाद यादवधित समाचार

संशोबापू और अम्बेदकर के विचारों को कमजोर करने वाले गोडसेवादी को सत्ता सौंपकर नीतीश कुमार ने भीमराव अम्बेदकर की आत्मा और विचार को आहत किया है: तेजस्वी प्रसाद यादवधित समाचार

प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ

बापू और अम्बेदकर के विचारों को कमजोर करने वाले गोडसेवादी को सत्ता सौंपकर नीतीश कुमार ने भीमराव अम्बेदकर की आत्मा और विचार को आहत किया है: तेजस्वी प्रसाद यादव

दलित समाज के होनहार छात्रों को पार्टी की ओर से सम्मानित किया गया: राजद

पटना 14 अप्रैल, 2026

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय के कर्पूरी सभागार में संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेदकर जी का 135वाँ समारोहपूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर पर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव सहित पार्टी के सभी नेताओं ने बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेदकर जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने की जबकि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह स्वागताध्यक्ष श्री उदय नारायण चैधरी ने संचालन किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा हमसबों को यह नहीं भूलना चाहिए कि बाबा साहब ने भारत के संविधान की रचना की और उसमें पिछड़ा, अतिपिछड़ा, अनुसूचित जाति, जनजाति के हक और अधिकार की बातें की और इन वर्गों के लिए संविधान ने अधिकार दिया। बाबा साहब ने हमें संगठित, शिक्षित और संघर्ष करने की पे्ररणा दी। षिक्षा ग्रहण करने के लिए दलितों, शोषितों, वंचितों को हर स्तर पर आगे आना होगा।

तेजस्वी ने आगे कहा कि नीतीश जी ने आज इस्तीफा दे दिया है,भाजपा-आरएसएस को बढ़ावा देने के प्रति उनका जो सोच रहा है, उसी का परिणाम आज उनका इस्तीफा। आज बापू के हत्यारे नाथूराम गोडसे की नीतियों पर चलने वालों को सत्ता सौंपकर बाबा साहब के आत्मा को आत्मा और विचार को आहत किया है। ये उन पर दबाव का नतीजा है। जहां राष्ट्रीय जनता दल और हमलोगों ने भाजपा-आरएसएस को रोकने का काम किया वहीं नीतीष कुमार जी ने उनके लिए मैदान मुहैया करवाकर बाबा साहब के विचारों को आज के दिन उनके जयन्ती के अवसर पर कमजोर किया है। आने वाले समय में जिस तरह की राजनीति हो रही है, उसके खिलाफ पिछड़ा, दलित, अतिपिछड़ा, आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज के लोगों को अपनी एकजुटता बनायी रखनी होगी और भाजपा की नीतियों के खिलाफ साम्प्रदायिक शक्तियों को कमजोर करने के लिए संघर्ष और आन्दोलन के रास्ते को चुनने का संकल्प लेकर सदन से सड़क तक लड़ाई लड़नी होगी।

इन्होंने कहा कि जो लोग परिवारवाद की राजनीति पर बड़ी-बड़ी बातें करते थे, आज उन्हीं लोगों के द्वारा बिना संघर्ष, आन्दोलन और सामाजिक कार्यों के बिना विधायक बनें मंत्री के पद पर सुशोभित किया जा रहा है। ये लोग जो बोलते हैं उसपर अमल नहीं करते हैं। जो लोग मेरी षिक्षा पर सवाल खड़ा किया करते थे वो लोग आज चुप्पी क्यों साधे हैं और जनता दल यू के प्रवक्ता जो बात पहले कहते थे क्या अब भी वो सम्राट के संबंध में बातें कहेंगे। सम्राट चैधरी के सर्टिफिकेट पर अब सवाल क्यों नहीं खड़ा किये जा रहे हैं? बिहार में नीतीश जी ने खजाना खाली कर दिया है। एनडीए सरकार न वेतन दे पा रही है और न पेंषन। फ्री बिजली के नाम पर उपभोक्ताओं को तीन स्लैब का बिजली बिल थमाया जा रहा है। बिहार में किसान, मजदूर, नौजवान और आम-आवाम परेषान है। सरकार के द्वारा पढ़ाई, दवाई, कमाई की बात नहीं की जा रही है। सरकार के लोग सरकार बनाने में लगे हुए हैं। उन्हें बिहार की कोई चिंता नहीं है। सरकार स्थिर नहीं है, जिस कारण विकास संभव नहीं है। बापू, अम्बेदकर के खिलाफ वाले को सत्ता सौंप दिया गया है। हमलोग अपनी विचारधारा पर कायम रहते हुए वैसी शक्तियों के खिलाफ लड़ने का काम करेंगे और कभी भी अपनी विचारधारा से समझौता नहीं करेंगे। इन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के मामले पर राष्ट्रीय जनता दल का स्टैंड शुरू से जो रहा है, आरक्षण में आरक्षण का उसके लिए हमलोग विषेष सत्र में अपनी बात रखेंगे और महिला आरक्षण में एस.सी/एस.टी, पिछड़ा, अतिपिछड़ा और अल्पसंख्यक समाज की महिलाओं को आरक्षण मिले इसके लिए सदन में मजबूती से बात रखा जायेगा। हमलोगों को मिलकर लड़ाई लड़ना होगा और लड़ेंगे तभी जीतेंगे।

एजाज ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने दलित समाज के होनहार छात्र एवं छात्रा को पार्टी की ओर से शाॅल और 5100 रूपये का चेक देकर सम्मानित किया। सम्मानित होन वाले छात्र एवं छात्रा में सुश्री सोनी कुमारी, विकास कुमार मल्लिक इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान के साथ बिहार में अपना स्थान बनाया तथा श्री चंदन मल्लिक जो मैट्रिक में प्रथम श्रेणी के साथ बिहार में अपना स्थान बनाया उन्हें सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव श्री अब्दुलबारी सिद्दिकी, बिहार विधान परिषद के पूर्व उपसभापति डाॅ0 रामचन्द्र पूर्वे, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅ0 कांति सिंह, श्री जयप्रकाश नारायण यादव, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष श्री अवध बिहारी चैधरी, मुख्य सचेतक श्री सर्वजीत पासवान,प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अषोक कुमार सिंह, डाॅ0 तनवीर हसन, श्री षिवचन्द्र राम, श्री सुरेष पासवान, प्रदेष कोषाध्यक्ष श्री कुमार नागेन्द्र उर्फ रिंकू यादव, विधायक श्री सुबेदार दास, श्रीमती अनीता देवी, श्री गौतम कृष्ण, पूर्व सांसद श्री भूदेव चैधरी, पूर्व मंत्री प्रो0 चन्द्रशेखर, ललित कुमार यादव, श्री लक्ष्मेष्वर राय, पूर्व विधायक श्री शक्ति सिंह यादव, श्री चन्द्रहास चैपाल, श्री राजेन्द्र राम, श्री सुदय यादव, श्रीमती रेखा पासवान, श्रीमती समता देवी, श्रीमती स्वीटी सीमा हेम्ब्रम, डाॅ0 अनवर आलम, श्री दीनानाथ सिंह यादव, श्री सतीष कुमार दास, प्रदेष प्रवक्ता एजाज अहमद, श्रीमती एज्या यादव, श्रीमती सारिका पासवान, अरूण कुमार यादव, प्रमोद कुमार सिन्हा, आरजू खान, श्रीमती मुकुंद सिंह, राजेष यादव, प्रदेष महासचिव प्रमोद कुमार राम, निर्भय अम्बेदकर, मो0 फैयाज आलम कमाल, मदन शर्मा, संजय यादव, हरेन्द्र कुमार कुषवाहा, डाॅ0 पे्रम कुमार गुप्ता, ई0 अषोक यादव, भाई अरूण कुमार, बल्ली यादव, नन्दू यादव, अभिषेक सिंह, सत्येन्द्र शाह गोंड, संजय ठाकुर, महताब आलम, तनुश्री मांझी, दीपक मांझी, निवास रजक, पिंकी भारती, राजेश मालाकार, राजेष पाल, चन्देष्वर धांगर, बबलू मालाकार, महेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी, कुमर राय, उपेन्द्र चन्द्रवंषी, जेम्स कुमार यादव, मो0 अफरोज आलम, गणेष कुमार यादव, विमल राय, मनोज यादव, समषेर शर्मा, बिंदन यादव, सरदार रंजीत सिंह, शेखर यादव सहित हजारों की संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता के साथ अम्बेदकर के विचारों वाले लोग उपस्थित थे।

प्रदेष राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि कार्यक्रम शुरू होने के पहले नेताओं की उपस्थिति में श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चैधरी ने मखाना का माला पहनाकर स्वागत किया। और दलित समाज के नेताओं ने बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेदकर जी की लिखित पुस्तक संविधान और उनके तैल चित्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। गुजरात के अहमदाबाद से गुजरात दंगा के पोस्टर ब्वाॅय श्री अषोक मोची एवं कुतुबुद्दीन अंसारी का पार्टी की ओर से स्वागत कर देष की एकता और अखंडता के लिए सभी को एक दूसरे से मिलकर रहने की बात कही गई।

(एजाज अहमद)

प्रदेश प्रवक्ता

राष्ट्रीय जनता दल, बिहार।

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button