Trending Newsअरवलट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने आलोक कुमार सिंह

*राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने आलोक कुमार सिंह

*पटना, 07 जून 2026

आज पटना के रविन्द्र भवन में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का राज्यस्तरीय महाधिवेशन सह प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु चुनाव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। संगठनात्मक चुनाव के अंतर्गत बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत श्री आलोक कुमार सिंह एवं श्री प्रशांत कुमार पंकज को वैध उम्मीदवार घोषित किया गया था।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज नामांकन वापसी की अवधि के दौरान दोनों उम्मीदवारों ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी को सर्वसम्मति से बिहार प्रदेश अध्यक्ष के चयन हेतु अधिकृत कर दिया।

दोनों उम्मीदवारों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष को अधिकृत किए जाने के उपरांत आदरणीय श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी ने संगठन की एकता, कार्यकर्ताओं की भावना एवं पार्टी हित को ध्यान में रखते हुए श्री आलोक कुमार सिंह को राष्ट्रीय लोक मोर्चा, बिहार प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने श्री प्रशांत कुमार पंकज और श्री सुभाष चंद्रवंशी को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं श्री हिमांशु पटेल को प्रदेश प्रधान महासचिव पद की जिम्मेदारी दी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी ने नव-निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक कुमार सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में बिहार प्रदेश संगठन और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनोन्मुखी बनेगा।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने बताया कि इस अवसर पर पार्टी के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्री आलोक कुमार सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों को बधाई दी तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button