
*मोदी के 12 वर्ष 15 दिन पूरे होने पर पंच शिव मंदिर में विशेष पूजा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने की दीर्घायु की कामना
12 साल बेमिसाल’ अभियान के तहत पटना में सुंदरकांड पाठ और हवन का आयोजन*प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन के लिए भाजपा नेताओं ने किया सामूहिक पूजन
*कंकड़बाग के पंच शिव मंदिर में गूंजे हनुमान चालीसा के स्वर, मोदी के लिए हुई विशेष प्रार्थना*
पटना, 10 जून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पटना महानगर द्वारा चलाए जा रहे ‘12 साल बेमिसाल’ अभियान के तहत बुधवार को राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित प्रसिद्ध पंच शिव मंदिर में सुंदरकांड पाठ, हवन, पूजा-अर्चना एवं हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कुम्हरार के विधायक संजय गुप्ता और भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रीति शेखर ने किया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए विशेष प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय श्रद्धालु और क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए।
विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि यह दिन ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद नरेंद्र मोदी ऐसे नेता हैं जिन्होंने लगातार 12 वर्ष 15 दिन तक देश का नेतृत्व करते हुए भारत को विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनकल्याण, सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
उन्होंने कहा कि आज विश्व मंच पर भारत की आवाज को सम्मान और गंभीरता से सुना जाता है। विकसित भारत-2047 का संकल्प प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अवश्य पूरा होगा और देश विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में अपनी स्थिति और मजबूत करेगा।
भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रीति शेखर ने कहा कि कंकड़बाग स्थित पंच शिव मंदिर राजधानी के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि इसी पवित्र स्थल पर भगवान भोलेनाथ, माता रानी और हनुमान जी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सफल और दीर्घ जीवन की कामना की गई।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की भी भावना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंबे समय तक देश का नेतृत्व करते रहें। इसी उद्देश्य से भाजपा कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर उनके उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्रसेवा की निरंतर शक्ति के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम में प्रभारी कात्यानी राजन, वार्ड पार्षद पिंकी यादव, पूनम शर्मा, वैद्यनाथ रमन, अजय मिश्रा, हीरा सिंह, महाराज महतो, श्याम किशोर शर्मा, रामराज यादव, श्याम सुंदर रजक, मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार, राकेश कुमार, निरंजन सिंह, राजू सिन्हा, पंकज बबलू, संजय ठाकरे सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।



