जदयू महिला प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने दिए संगठनात्मक दिशा-निर्देpoʻ
आधी आबादी जदयू की मजबूत आधार स्तम्भ, बूथ स्तर पर महिला प्रकोष्ठ को मजबूत और सशक्त बनाना है - उमेश सिंह कुशवाह


जदयू महिला प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने दिए संगठनात्मक दिशा-निर्देpoʻ
आधी आबादी जदयू की मजबूत आधार स्तम्भ, बूथ स्तर पर महिला प्रकोष्ठ को मजबूत और सशक्त बनाना है – उमेश सिंह कुशवाह
04 अगस्त 2026, पटना।
मंगलवार को प्रदेश कार्यालय, पटना में जदयू महिला प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के विस्तार एवं मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जद (यू) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सह विधान परिषद सदस्य श्रीमती शिवरानी देवी प्रजापति ने की तथा संचालन दक्षिण बिहार की प्रभारी श्रीमती सुप्रिया रानी ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर बिहार की प्रभारी श्रीमती खुशबू रानी, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रीमती अंजुम आरा, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्री शंभू कुशवाहा, प्रदेश महासचिव श्रीमती श्वेता विश्वास, श्रीमती अप्सरा मिश्रा, श्रीमती प्रमिला प्रजापति, श्रीमती कंचन गुप्ता एवं मोहतरमा अफरोजा खातून उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि नारी शक्ति जनता दल (यू) की आधार स्तम्भ रही है और मा0 श्री नीतीश कुमार को सूबे की महिलाओं ने हमेशा अटूट स्नेह एवं समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि महिला प्रकोष्ठ का विस्तार बूथ स्तर तक करना है तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मा0 श्री नीतीश कुमार ने अपने बीते 20 वर्षों के कार्यकाल में महिलाओं को न्याय, सम्मान और गरिमा दिलाने तथा उनकी उम्मीदों को नई उड़ान देने के लिए जिस प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया है, उसका दूसरा उदाहरण पूरे देश में नहीं मिलता। बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पोशाक योजना, साइकिल योजना और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की शुरुआत की गई। पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण तथा पुलिस बल में 35 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया, जिसके परिणामस्वरूप बिहार का महिला पुलिस बल देश में सबसे बड़ा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना, महिला रोजगार योजना एवं जीविका के माध्यम से प्रदेश की आधी आबादी के आर्थिक सशक्तीकरण का नया द्वार खुला है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि श्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं के उत्थान हेतु किए गए इन ऐतिहासिक कार्यों को प्रदेश की प्रत्येक महिला तक पहुँचाना तथा उन्हें जद (यू) परिवार से जोड़कर मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार एवं मा0 स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत के हाथों को और मजबूत करना हैoʻ
श्रीमती शिवरानी देवी प्रजापति ने कहा कि मा0 श्री नीतीश कुमार का महिला सशक्तिकरण माॅडल देश-दुनिया में अनुकरणीय है। उनकी दूरदर्शी नीतियों का ही परिणाम है कि आज प्रदेश की महिलाएँ हर क्षेत्र में सफलता के नए परचम लहरा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला उत्थान से जुड़ी मा0 श्री नीतीश कुमार की अनेक नीतियों एवं योजनाओं को देश के कई राज्यों ने अपने यहाँ लागू किया है।
(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव



