भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता तथा पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल का प्रेस बयान।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता तथा पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल का प्रेस बयान।
तारीख: 11 नवम्बर 2025
स्थान: पटना
दूसरे चरण के मतदान ने तय किया — एनडीए दो-तिहाई बहुमत से बनाएगी सरकार : प्रेम रंजन पटेल
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान ने यह पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है कि राज्य की जनता ने एनडीए के पक्ष में निर्णायक जनादेश देने का मन बना लिया है।
श्री पटेल ने कहा कि दक्षिण बिहार और मिथिलांचल के अधिकांश सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों को भारी बढ़त के संकेत मिल रहे हैं। गांव से लेकर शहर तक, हर वर्ग के मतदाता—किसान, महिला, युवा और व्यापारी—ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास और स्थिरता को वोट दिया है।
उन्होंने कहा कि मतदान के दोनों चरणों में जनता ने विपक्ष की नकारात्मक राजनीति, भ्रष्टाचार और परिवारवाद के खिलाफ वोट डालकर बिहार के विकास को प्राथमिकता दी है। रुझान साफ़ बताते हैं कि जनता ने विपक्ष की खोखली बातों को नकारते हुए एनडीए को दो-तिहाई बहुमत से सत्ता में लाने का फैसला कर लिया है
श्री पटेल ने कहा, “यह जनादेश प्रधानमंत्री मोदी जी की लोकप्रियता, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के अनुभव और एनडीए कार्यकर्ताओं की निष्ठा की जीत है। बिहार की जनता अब आगे बढ़ते बिहार की दिशा तय कर चुकी है।”



