भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल का प्रेस वक्तव्य।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल का प्रेस वक्तव्य।
राजद नेताओं का बयान बिहार को नेपाल श्रीलंका बंगलादेश बनाने का दिया गया बयान हताशा, निराशा व हार की तिलमिलाहट है
राजद नेताओं द्वारा बिहार को नेपाल बनाने की धमकी हताशा, निराशा और आसन्न हार की तिलमिलाहट का परिणाम है।
जनता ने पहले ही तय कर लिया है कि वह अराजकता, परिवारवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति को सिरे से खारिज करेगी।
ऐसे बेतुके बयान न केवल लोकतांत्रिक व्यवस्था का अपमान हैं बल्कि यह भी साबित करते हैं कि राजद के पास न नीति बची है, न नीयत। ऐसी सोच निकृष्टता का परिचायक है, यह देश द्रोह का मामला बनता है।
बिहार की जनता विकास, सुशासन और स्थिरता के साथ है — और यही एनडीए की सबसे बड़ी ताकत है।
— प्रेम रंजन पटेल
प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा



