जदयू नेताओं ने एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को दी बधाई

जदयू नेताओं ने एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को दी बधाई
पटना 14 नवम्बर 2025
एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक महाविजय पर जनता दल यूनाइटेड ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को हार्दिक बधाई दी। साथ ही बिहारवासियों को भी हृदय से बधाई देते हुए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, प्रदेश महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी श्री चंदन कुमार सिंह व श्री मनीष कुमार, प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, डॉ0 अमरदीप, श्री अनिल कुमार, श्री परमहंस कुमार और श्री वासुदेव कुशवाहा ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को जीत की बधाई दी।
उन्होंने बिहारवासियों का धन्यवाद करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार को समृद्ध, सशक्त और विकास के नए शिखरों तक ले जाएगी। जनता की हर आशा और आकांक्षा को पूरा करने में डबल इंजन की एनडीए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव


