पटना

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता तथा पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल का प्रेस बयान।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता तथा पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल का प्रेस बयान।

 

लालू परिवार में कलह चुनाव में हार के कारण, हार की वजह तेजस्वी।

पटना, 16 नवम्बर 2025

लालू परिवार में चल रही खुली कलह किसी से छिपी नहीं है। बिहार की जनता अब साफ-साफ देख रही है कि राजद की हार का असली कारण कोई बाहरी चुनौती नहीं, बल्कि खुद तेजस्वी यादव की नाकाम नेतृत्व क्षमता है।

पिछले कई चुनावों की तरह इस बार भी हार मिलने के बाद लालू परिवार एक दूसरे पर दोषारोपण कर रहा है, परन्तु सच्चाई यह है कि परिवार और पार्टी दोनों में टूट-फूट की जड़ तेजस्वी यादव की अधिनायकवादी कार्यशैली और गलत निर्णय हैं।

तेजस्वी यादव न तो गठबंधन को संभाल पाए, न ही अपने ही परिवार के सदस्यों को। नेतृत्व में स्पष्टता, दिशा और रणनीति—तीनों की कमी ने राजद को हार की ओर धकेला।

बिहार की जनता ने उनके खोखले वादों और लगातार बदलते रुख को नकार दिया है।

 

आज स्थिति यह है कि राजद परिवार और पार्टी दोनों में घमासान है, और उसकी पूरी जिम्मेदारी तेजस्वी यादव पर ही आती है।

हार के बाद आत्ममंथन करने की जगह परिवार में ही मतभेद, आरोप-प्रतिआरोप और नेतृत्व को लेकर असंतोष इस बात का प्रमाण है कि तेजस्वी यादव न तो एकजुटता ला पाए, न ही भविष्य की कोई राह बता पाए।

 

बिहार की जनता ऐसे नेतृत्व को स्वीकार नहीं करती जो अपने ही घर और अपनी ही पार्टी को न संभाल सके।

राजद में मची यह कलह आने वाले समय में पार्टी के पूर्ण पतन का संकेत है, और इसकी नींव खुद तेजस्वी यादव ने रखी है।

_ प्रेम रंजन पटेल

प्रदेश प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी

1.5/5 - (2 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button