पटना

बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में सम्मान समारोह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने विस्तारकों का किया अभिनन्दन*

‎*बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में सम्मान समारोह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने विस्तारकों का किया अभिनन्दन*

‎*एनडीए का प्रचंड विजय जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं के समर्पित मेहनत का परिणाम: डॉ. दिलीप जायसवाल*

‎*विस्तारकों ने संगठन की ताकत को जमीन पर उतारा: डॉ. दिलीप जायसवाल*

‎पटना, 16 नवंबर। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद आज भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में “सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। इस समारोह में बिहार विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी विस्तारको का भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने अभिनंदन और सम्मानित किया

‎इस सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, बिहार के मंत्री मंगल पांडेय, तथा संगठन महामंत्री भीखू भाई दालसानिया भी मौजूद रहे और अपने विचार व्यक्त किए।

‎इस मौके पर बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक और प्रचंड विजय केवल एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि हमारे कार्यकर्ताओं की समर्पित मेहनत, संगठनात्मक शक्ति और जनता के विश्वास की जीत है।

‎उन्होंने कहा कि सभी विस्तारक बंधुओं ने कठिन परिस्थितियों में भी जन-जन तक संदेश पहुँचाया, सकारात्मक राजनीति का संदेश दिया और संगठन की ताकत को ज़मीन पर उतारा। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक कार्ययोजना के धरातलीय क्रियान्वयन कर इन्होंने संगठन को ताकत दी।

‎उन्होंने उपस्थित सभी विस्तारक बंधुओं के परिश्रम, अनुशासन और समर्पण को नमन करते हुए कहा कि इन्हीं कर्मयोगियों की बदौलत लोकतंत्र मज़बूत होता है और विकास की राह और सशक्त बनती है। उन्होंने सभी विस्तारकों को जीत के लिए बधाई दी।

‎भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि एनडीए की केंद्र तथा प्रदेश सरकार की लोककल्याणकारी नीतियां बूथ तक पहुंचाने तथा लाभार्थियों से संपर्क की कार्ययोजना पर विस्तारकों ने बेहतरीन कार्य किया, जिसका परिणाम आज दिख रहा है।

‎इससे पहले इस समारोह का उद्घाटन भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

1/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button