ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेर

बिहार के डिप्टी सीएम और तारापुर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक सम्राट चौधरी का जन्मोत्सव

लोकेशन मुंगेर

 

बिहार के डिप्टी सीएम और तारापुर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक सम्राट चौधरी का जन्मोत्सव मुंगेर में भव्य तरीके से मनाया गया। इस मौके पर मुंगेर में जिला मुख्यालय स्थित पंडित दीनदयाल चौक पर भाजपा महिला नेत्री के द्वारा सम्राट चौधरी के जन्मदिन पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित महिलाओं ने अपने हाथों में दीप लेकर सम्राट चौधरी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार की मौजूदगी में संतोष पोद्दार और कार्यक्रम संयोजक रॉबिन केसरी के नेतृत्व में सम्राट चौधरी का केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान उपस्थित नेताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर सम्राट चौधरी के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष निशा शाह ने बताया कि यह हम लोगों के लिए गर्व की बात है कि मुंगेर के रहने वाले सम्राट चौधरी इस बार तारापुर विधानसभा से विधायक बने हैं और अभी वर्तमान बिहार के डिप्टी सीएम हैं। उन्होंने बताया कि सम्राट चौधरी के जन्मदिन पर हम सभी महिलाओं ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना को लेकर शहर के दीनदयाल चौक पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button