बिहार के 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी नौकरी और रोजगार, ‘न्यू ऐज इकोनाॅमी’ से विकास को नई रफ्तार – जद (

बिहार के 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी नौकरी और रोजगार, ‘न्यू ऐज इकोनाॅमी’ से विकास को नई रफ्तार – जद (यू)
पटना 25 नवंबर 2025
जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता श्री हिमराज राम एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री परिमल कुमार ने मीडिया में जारी बयान में कहा कि बिहार सरकार की प्राथमिकता हमेशा से राज्य के अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराने की रही है । इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सात निश्चय-2 के तहत वर्ष 2020 से 2025 के बीच 50 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार एवं सरकारी नौकरियों से जोड़ा गया है, जो मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार सरकार के संकल्प और प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है। अब आगामी 5 वर्षों यानी 2025 से 2030 के बीच 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिस पर सरकार पूरी दृढ़ता से कार्य कर रही है।
नई सरकार के गठन के बाद बिहार में उद्योगों को बढ़ावा देने एवं निवेश के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने की दिशा में तेज गति से कदम उठाए गए हैं, ताकि रोजगार के अधिक अवसर उत्पन्न हों और युवाओं को राज्य में ही बेहतर भविष्य मिले। बदलते बिहार की विकास यात्रा को और अधिक गति प्रदान करने के लिए राज्य में प्रौद्योगिकी एवं सेवा आधारित नवाचारों पर केंद्रित ‘न्यू ऐज इकोनाॅमी’ का निर्माण मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का प्रमुख लक्ष्य है।
इस दिशा में राज्य सरकार उन अग्रणी उद्यमियों और विशेषज्ञों से सक्रिय परामर्श ले रही है, जिनका बिहार से गहरा संबंध रहा है और जिन्होंने वैश्विक स्तर पर अपना नाम स्थापित किया है। उनके सुझावों के आधार पर नई योजनाओं एवं नीतियों का निर्धारण किया जा रहा है, ताकि बिहार में आधुनिक आर्थिक संरचना तैयार हो सके।
साथ ही बिहार को ‘वैश्विक बैक-एंड हब’ और ‘ग्लोबल वर्कप्लेस’ के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों एवं विशेषज्ञ संस्थानों के सहयोग से विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। हमारा विश्वास है कि इन प्रयासों के माध्यम से बिहार अपनी नई पहचान स्थापित करेगा और युवाओं के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए गठबंधन की सरकार बिहार के सर्वांगीण विकास और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सतत् संकल्पित है।
(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव


