
स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह का जयंती राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में मनाया गया
पटना 23 अपै्रल, 2026:
आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में 1857 स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी बाबू वीर कुँवर सिंह जी की जयंती समारोहपूर्वक माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने बाबू वीर कुँवर सिंह जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि बाबू वीर कुँवर सिंह को याद कर हम अपने पूर्वजों की कुर्बानी को याद करते हैं। देश की आजादी के लिए जिन लोगों ने अपनी जान की बाजी लगायी उसमें एक बड़ा नाम बाबू वीर कुँवर सिंह जी का है। उन्होंने कहा कि बाबू वीर कुँवर सिंह जी सन् 1857 ई0 की आजादी की प्रथम लड़ाई के नायक थे, जो भारत माता की आजादी की लड़ाई लड़ी। 80 वर्ष की उम्र में बाबू वीर कुंवर सिंह ने झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे तथा बहादुर शाह जफर के साथ मिलकर अंग्रेजी शासन से टक्कर लिया।
इन्होंने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह ने एकता के बल पर देश की लड़ाई में योगदान दिया। इनके साथ मुसलमान सैनिकों ने कंधा से कंधा मिलाकर आजादी की लड़ाई लड़ी और इन्होंने कहा कि एकजुट होकर ही देश को आजाद कराया जा सकता है। जहां महात्मा गांधी, डॉ0 राममनोहर लोहिया, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, जननायक कर्पूरी ठाकुर हमारे राजनीतिक आदर्श है वहीं बाबू वीर कुँवर सिंह संघर्ष और त्याग की प्रतिमूर्ति हैं। उन्होंने सबकुछ न्योच्छावर कर भारत माँ की आजादी के लिए अंतिम सांस तक अंग्रेजों से लड़ते रहे।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ कान्ति सिंह,राष्ट्रीय महासचिव श्री भोला यादव,श्री बिनु यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह, विधायक श्री सूबेदार दास,प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, श्रीमती मधु मंजरी, पूर्व विधायक डॉ अनवर आलम, श्री दीनानाथ यादव, पूर्व प्रत्याशी श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह, श्री राजेश यादव,प्रदेश महासचिव फैयाज आलम कमाल, श्री मदन शर्मा, मुकुंद सिंह, श्री हरेंद्र कुमार कुशवाहा, श्री प्रमोद कुमार राम,श्री निर्भय अंबेडकर, श्री हनुमान रावत, देव किशुन ठाकुर, श्रीकुमर राय, श्री महेंद्र विद्यार्थी, श्रीमती अनीता भारती, श्री बच्चा कुमार सिंह, श्रीमती सेवा यादव,उपेंद्र चंद्रवंशी, उमेश पंडित, श्री गणेश कुमार यादव, श्री शिवेंद्र तांती,श्री विमल कुमार राय, श्री दिनेश कुमार राम, श्रीमती मीना राय, श्रीमती सुनीता कुशवाहा, पूजा कुमारी, श्रीमती रीना चौधरी, पूजा शेखर यादव, विक्रांत यादव,बिंदन यादव, श्री गजेंद्र कुमार, श्री विजय कुमार सिन्हा श्री चंदेश्वर प्रसाद सिंह डॉ राजेश यादव, डॉ मुनी लाल गुप्ता
सहित दर्जनों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबू वीर कुँवर सिंह जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
(एजाज अहमद)
प्रदेश प्रवक्ता
राजद, बिहार।



