Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशनालंदापटनाप्रशासनबक्सरबिहारबेगूसरायराजनीतिराज्यविचारसमस्तीपुरसिवानसीतामढ़ीसुपौल

सरकार भले नई, लेकिन नीतीश जी की जनहित और विकास नीतियों की निरंतरता मजबूती से जारी है – विजय

 

सरकार भले नई, लेकिन नीतीश जी की जनहित और विकास नीतियों की निरंतरता मजबूती से जारी है – विजय कुमार चैधरी

पटना 23 अप्रैल 2026।

गुरुवार को जद (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा की उपस्थिति में बिहार सरकार के मा0 उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चैधरी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया तथा विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा कि कल राज्य सरकार विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने जा रही है। इसका प्रस्ताव मा0 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी के द्वारा विधानसभा सचिवालय को विधिवत रूप से उपलब्ध करा दिया गया है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सरकार सदन में मजबूत बहुमत के साथ विश्वास मत प्राप्त करेगी।

उन्होंने कहा कि यह सरकार मा0 श्री नीतीश कुमार के आशीर्वाद से स्थापित एवं उनके मार्गदर्शन में कार्यरत सरकार है, इसलिए बहुमत साबित करने को लेकर किसी प्रकार की शंका नहीं है। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी ने कई बार स्पष्ट किया है कि यह सरकार श्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में, उनकी नीतियों और विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है

उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की ऐतिहासिक यात्रा तय की है और जनता का निरंतर समर्थन एनडीए के प्रति अटूट विश्वास को दर्शाता है। सरकार उसी जनादेश के अनुरूप जनहित और विकास के कार्यों को आगे बढ़़़ाने के लिए प्रतिबद्ध है

श्री चैधरी ने कहा कि जब श्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का निर्णय लिया, तो एनडीए की सर्वसम्मति से श्री सम्राट चैधरी को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। सरकार भले ही नई है, लेकिन उसकी नीति और दिशा श्री नीतीश कुमार के विकासपरक मार्ग पर ही आगे बढ़़ रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह श्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में कार्य कर रही है और जनता से किए गए सभी वादों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। पिछले दो दशकों में जनता ने बार-बार यह विश्वास जताया है कि उन्हें श्री नीतीश कुमार जी की विकास नीतियों पर ही भरोसा है।

उन्होंने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि खजाने खाली होने की बातें पूरी तरह बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि राजद शासनकाल में वित्त विभाग हमेशा लाल घेरे में रहता था, जबकि आज राज्य की वित्तीय व्यवस्था अधिक पारदर्शी और सुदृढ़़़़ है।

श्री चैधरी ने यह भी कहा कि श्री निशांत की प्रस्तावित यात्रा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और यह एक सकारात्मक पहल है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा को लेकर राजद द्वारा की जा रही टिप्पणियाँ पूरी तरह राजनीति से प्रेरित हैं, जबकि जदयू की जनसंपर्क यात्राओं का लाभ बिहार की जनता ने प्रत्यक्ष रूप से देखा है

इस अवसर पर माननीय विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, श्री अनिल कुमार एवं प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी उपस्थित रहे।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button