आजादी के बाद सबसे पहले दिल्ली के सफाई मजदूरों ने आर्थिक दोहन शोषण के खिलाफ और अपने मांगों कि पूर्ति के लिए पहली बार 1957 में आर पार की लड़ाई लड़ें जिसमे आज़ ही के दिन 31 जुलाई को शहिद दादा भूप सिंह जी को तीन गोली मार हत्या कर दिया गया तब से राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी दिवस मनाया जाता है

31 जुलाई 2026 , ———————————— भारत आजादी के बाद सबसे पहले दिल्ली के सफाई मजदूरों ने आर्थिक दोहन शोषण के खिलाफ और अपने मांगों कि पूर्ति के लिए पहली बार 1957 में आर पार की लड़ाई लड़ें जिसमे आज़ ही के दिन 31 जुलाई को शहिद दादा भूप सिंह जी को तीन गोली मार हत्या कर दिया गया तब से राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी दिवस मनाया जाता है इस मौके पर शाहिद दादा भूप सिंह जी को विनम्र श्रद्धांजलि एवं नमन करते हुए अपने हक़ के लड़ाई लड रहे बिहार व पटना नगर निगम के सफाई मजदूरों कर्मचारियों को पटना नगर निगम चतुर्थवर्गीय कर्मचारी महासंघ व बिहार राज्य सफाई मजदूर यूनियन बिहार एवं सफाई कर्मी राष्ट्रीय जन क्रान्ति परिषद के ओर से सभी सफाई मजदूरों को शुभकामनाएं दिया है । हनुमान नगर पटना में संघ कि हुई बैठक में संघ के अध्यक्ष नन्द किशोर दास , सफाई कर्मी राष्ट्रीय जन क्रान्ति परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय बाल्मीकि , संघ के उपाध्यक्ष देवनाथ सिंह, एवं अरविंद सिंह, महासचिव देव राज कुमार, मिथलेश भारती, महावीर पासवान , गंगा पासवान , रामानुजन पासवान ज्ञानी राम, सोनू कुमार, एतवारी देवी, गिरजा देवी आदि ने कहा कि दैनिक कर्मियों कि सेवा स्थाई करने, सम्मान के सम्मान वेतन भुगतान, सेवा निवृत्त एवं मृत कड़ियों के बकाया राशि का भुगतान, तीन साल से अधिक एक ही स्थान पर जमे कर्मचारियों पदाधिकारियों को स्थानांतरित करने, निजी एजेंसी कर्मियों को निगम द्वारा सिधे वेतन भुगतान आदि मांगों को पूरा नहीं किया तो पटना नगर निगम चतुर्थवर्गीय कर्मचारी महासंघ, बिहार राज्य सफाई मजदूर यूनियन, सफाई कर्मी राष्ट्रीय जन क्रान्ति परिषद से जुड़े सफाई मज़दूर आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगा जिसमें सचिवालय, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग से जुड़े सफाई मजदूर भी संगको पर उतरेगा। डा संजय बाल्मीकि व नन्द किशोर दास ने कहा कि आउटसोर्स ठेका प्रथा गुलामी प्रथा है इससे बिहार कमजोर होगा। नन्द किशोर दास अध्यक्ष पटना नगर निगम चतुर्थवर्गीय कर्मचारी महासंघ।



