Trending Newsआस्थाकिशनगंजकैमूरगयागुजरातगोपालगंजचंडीगढ़ट्रेंडिंगदिल्लीदेशप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़भोजपुर

फिशर्स कार्ट को पूर्ण सहयोग करेगी सरकार: नंद किशोर राम

बिहार में आधुनिक मत्स्य विपणन, रोजगार एवं मछुआरा सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल

प्रेस विज्ञप्ति

फिशर्स कार्ट को पूर्ण सहयोग करेगी सरकार: नंद किशोर राम

बिहार में आधुनिक मत्स्य विपणन, रोजगार एवं मछुआरा सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल

पटना, 13 मई 2026 रू बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ द्वारा संचालित फिशर्स कार्ट मोबाइल फिश कियोस्क का भव्य शुभ उद्घाटन समारोह आज निनि में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मत्स्य क्षेत्र, सहकारिता, उद्यमिता एवं कौशल विकास से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

यह कार्यक्रम बिहार के मछुआरा समुदाय, युवाओं एवं उद्यमियों के लिए एक नई आशा और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बनकर उभरा। फिशर्स कार्ट को आधुनिक तकनीक, स्वच्छता, गुणवत्तापूर्ण मछली उत्पाद एवं फ्रेश फिश टू कंज्यूमर मॉडल के आधार पर विकसित किया गया है, जिसका उद्देश्य बिहार के मत्स्य उत्पादों को संगठित बाजार उपलब्ध कराना तथा मछुआरों की आय में वृद्धि करना है।

कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के श्री नंद किशोर राम, माननीय मंत्री, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा फिशर्स कार्ट मोबाइल फिश कियोस्क को हरी झंडी दिखाकर औपचारिक रूप से रवाना भी किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इस अभिनव पहल का स्वागत किया।

हरी झंडी दिखाए जाने के साथ ही फिशर्स कार्ट ने बिहार में आधुनिक मोबाइल फिश मार्केटिंग एवं फ्रेश फिश ऐट डोरस्टेप अभियान की नई शुरुआत की। यह पहल मछुआरों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़ने, बिचौलियों की भूमिका कम करने तथा गुणवत्तापूर्ण मत्स्य उत्पाद उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

नंद किशोर राम जी ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार सरकार मछुआरा समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कॉफ्फेड जैसी संस्थाएँ सरकार और मछुआरों के बीच मजबूत कड़ी का कार्य कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि फिशर्स कार्ट जैसी आधुनिक पहल से राज्य के मछुआरों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा, साथ ही आम जनता को स्वच्छ, ताज़ी एवं गुणवत्तापूर्ण मछली उपलब्ध होगी। यह मॉडल युवाओं के लिए स्वरोजगार एवं स्टार्टअप का नया माध्यम भी बनेगा। राज्य सरकार मत्स्य उत्पादन, प्रसंस्करण, कोल्ड चेन, विपणन एवं मूल्य संवर्धन के क्षेत्र में लगातार नई योजनाएँ लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य बिहार को मत्स्य उत्पादन एवं आधुनिक फिश मार्केटिंग के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना है।

उन्होंने फिशर्स कार्ट को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि यह पहल केवल एक मोबाइल कियोस्क नहीं बल्कि बिहार के मछुआरों की मेहनत, आत्मविश्वास और आर्थिक सशक्तिकरण का प्रतीक है। फिशर्स कार्ट के सुचारू संचालन हेतु सरकार द्वारा जगह उपलब्ध कराया जाएगा एवं भविष्य में इस मॉडल को राज्य के विभिन्न जिलों में विस्तार दिया जाएगा जिससे युवाओं को रोजगार एवं उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध हो सकेगा।

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरि सहनी ने अपने संबोधन में कहा कि कॉफ्फेड द्वारा शुरू किया गया फिशर्स कार्ट केवल एक मोबाइल फिश कियोस्क नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जल संसाधन आधारित उद्यमिता और आधुनिक विपणन व्यवस्था का उत्कृष्ट उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि बिहार में मत्स्य क्षेत्र में असीम संभावनाएँ हैं तथा यदि तकनीक, प्रशिक्षण और मार्केटिंग को एक साथ जोड़ा जाए तो राज्य के लाखों मछुआरों के जीवन स्तर में ऐतिहासिक परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने कॉफ्फेड की सराहना करते हुए कहा कि संस्था लगातार नवाचार, कौशल विकास और रोजगार सृजन की दिशा में कार्य कर रही है।

कॉफ्फेड के प्रबंध निदेशक ऋषिकेश कश्यप ने कहा कि फिशर्स कार्ट बिहार के मछुआरों की मेहनत, आत्मविश्वास और सपनों का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि कॉफ्फेड का उद्देश्य केवल व्यापार करना नहीं, बल्कि मछुआरा समुदाय को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, रोजगार उपलब्ध कराना और बिहार के मत्स्य उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना है।

उन्होंने कहा कि कॉफ्फेड आज लगभग 880 सहकारी समितियों एवं 16 लाख सदस्य मछुआरों के साथ कार्य कर रहा है तथा संस्था आधुनिक मत्स्य विपणन, मखाना, मूल्य संवर्धित उत्पाद, बीमा, प्रशिक्षण एवं निर्यात के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है।

कश्यप ने कहा कि फिशर्स कार्ट के माध्यम से ताज़ी मछली, मेरिनेटेड फिश, रेडी-टू-कुक उत्पाद एवं फिश स्पेशलिटी आइटम सीधे उपभोक्ताओं तक पहुँचाए जाएंगे। इससे बिचौलियों की भूमिका कम होगी और मछुआरों को अधिक लाभ प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि भविष्य में कॉफ्फेड बिहार के विभिन्न जिलों में अनेक फिशर्स कार्ट स्थापित करेगा तथा इसे राष्ट्रीय स्तर के ब्रांड के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे मत्स्य क्षेत्र को केवल पारंपरिक कार्य न समझें, बल्कि इसे आधुनिक स्टार्टअप और व्यवसायिक अवसर के रूप में देखें। आज हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया फिशर्स कार्ट बिहार में मोबाइल फिश रिटेलिंग का नया अध्याय लिखेगा और आने वाले समय में यह ब्रांड बिहार की पहचान बनेगा।

उन्होंने कहा कि कॉफ्फेड का संकल्प है कृ“स्वस्थ जीवन, समृद्ध समुदाय, समृद्ध बिहार” और संस्था इसी दिशा में निरंतर कार्य करती रहेगी। फिशर्स कॉफ्फेड का आधुनिक फिश एवं इनलैण्ड फिश ब्रांड है, जिसका उद्देश्य स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण मत्स्य उत्पादों को आम जनता तक पहुँचाना है।

इस ब्रांड के अंतर्गत रॉ फिश, मेरिनेटेड फिश, रेडी टू कुक फिश प्रोडक्टस, फिश रोल, फिश पकौड़ा, फिश स्पेशल आईटमस उपलब्ध कराए जाएंगे। फिशर्स का टैगलाइन-दि टेस्ट ऑफ फ्रेश कैच। उपभोक्ताओं को ताज़गी, गुणवत्ता और विश्वास का अनुभव प्रदान करता है।

कॉफ्फेड का लक्ष्य आने वाले समय में फिशर्स ब्रांड को बिहार सहित राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना है ताकि बिहार के मछुआरों के उत्पादों को नई पहचान और बेहतर बाजार उपलब्ध हो सके।

कार्यक्रम में कॉफ्फेड की निदेशक सिमरन, फिशर्स कार्ट के ऑपरेटर रिशु राज, रत्नेश कुमार सहित पदाधिकारीगण् रवि राज, गोपी कुमार, मुनव्वर अली, प्रमोद कुमार, मोनू कुमार, राहुल कुमार, रानी देवी, विभूति भुषण प्रसाद के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी, सहकारी समितियों के प्रतिनिधि, मत्स्य   कृषक, उद्यमी, युवा एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कॉफ्फेड टीम द्वारा किया गया तथा अंत में सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया

(गोपी कुमार)

मीडिया प्रभारी

मो॰: 9939470408

1/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button