Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

जनसुनवाई कार्यक्रम में मा0 मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा एवं जमा खां ने सुनीं आमजन की समस्याएं

प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ

जनसुनवाई कार्यक्रम में मा0 मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा एवं जमा खां ने सुनीं आमजन की समस्याएं

पटना 15 मई 2026

शुक्रवार को जद (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा एवं श्री जमा खां ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित मामलों के त्वरित एवं विधिसम्मत समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर माननीय विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, प्रो. नवीन आर्य चन्द्रवंशी एवं श्री लोकप्रकाश सिंह भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष केवल आलोचना की राजनीति में उलझा हुआ है, जिसके कारण वह आज 25 सीटों तक सिमट गया है। उन्होंने कहा कि सुशासन की सरकार में अपराध करने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाता तथा एनडीए सरकार आपराधिक घटनाओं को लेकर पूरी तरह सजग और संवेदनशील है।

श्री जमा खां ने खाड़़ी क्षेत्र में उत्पन्न युद्ध जैसी परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका प्रभाव पूरी दुनिया पर पड़़़़ रहा है। उन्होंने मा0 प्रधानमंत्री द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों के संयमित उपयोग के आह्वान को सराहनीय बताया और कहा कि इस वैश्विक संकट से निपटने के लिए जनता को भी सहयोग करना चाहिए

(अशोक कुमार)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button