Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच को आगे बढ़ा रही एनडीए सरकार : डॉ भारती मेहता 

नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच को आगे बढ़ा रही एनडीए सरकार : डॉ भारती मेहता

जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता डॉ भारती मेहता ने जारी बयान में कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार माननीय नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

माननीय नीतीश कुमार के “सात निश्चय” कार्यक्रम ने राज्य के युवाओं, महिलाओं और ग्रामीण समाज के बीच उम्मीद का नया वातावरण तैयार किया। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए “सात निश्चय-3” के माध्यम से बिहार में औद्योगिकीकरण को गति देने, निवेश आकर्षित करने तथा एक करोड़ युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया था। आज उसी सोच को वर्तमान एनडीए सरकार धरातल पर उतारने का काम कर रही है।

राज्य सरकार उद्योगों के विस्तार और रोजगार सृजन की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रही है। मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट फैक्ट्रियों की स्थापना की प्रक्रिया इस बात का प्रमाण है कि बिहार अब निवेश और औद्योगिक विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, युवाओं का पलायन रुकेगा तथा बिहार की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

बिहार के विकास का मूल आधार सोच एवं नीति की निरंतरता है। मुख्यमंत्री के रूप में माननीय नीतीश कुमार द्वारा जो विजन राज्य के सामने रखा गया था, आज उसी विजन को आगे बढ़ाने का कार्य वर्तमान एनडीए सरकार कर रही है। आज बिहार तेजी से आत्मनिर्भर एवं औद्योगिक रूप से सशक्त होने की राह पर अग्रसर है।

आने वाले समय में बिहार देश के अग्रणी औद्योगिक राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा और युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button