Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़भोजपुरराजनीतिराज्यरोहतासविचारवैशाली

राष्ट्रीय लोक मोर्चा की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक 27 जुलाई को पटना में* 

 

*राष्ट्रीय लोक मोर्चा की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक 27 जुलाई को पटना में*

स्थान-पटना

दिनांक -21 जुलाई 2026

 

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक श्री आलोक कुमार सिंह के निर्देशानुसार आगामी 27 जुलाई 2026 (सोमवार) को पटना स्थित डेस्टिनी होटल (पाटलिपुत्र गोलंबर, रुबन हॉस्पिटल के सामने) में पार्टी के प्रदेश के नवमनोनीत पदाधिकारियों एवं सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों की एक दिवसीय संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई है।

बैठक में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद माननीय श्री उपेंद्र कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वे संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा पार्टी की भावी रणनीति पर उपस्थित पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे।

बैठक में प्रदेश संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, नवमनोनीत पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों, विभिन्न प्रकोष्ठों की कार्ययोजना, संगठन के विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक कुमार सिंह ने प्रदेश के सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों से निर्धारित समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश कुमार ने बताया कि पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव श्री हिमांशु पटेल ने पत्र जारी कर उक्त कार्यक्रम की सूचना दी।

रजनीश कुमार

प्रदेश प्रवक्ता

राष्ट्रीय लोक मोर्चा

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button