
प्रेस विज्ञप्ति
सब-जूनियर बेसबॉल टीम आज भुवनेश्वर के लिए रवाना
पटना, 22 मई 2026
30वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बालक-बालिका बेसबॉल चैंपियनशिप, जो 24 से 29 मई 2026 तक KIIT विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित होगी, उसमें भाग लेने के लिए बिहार की सब-जूनियर बेसबॉल टीम आज भुवनेश्वर के लिए रवाना हुई।
इस अवसर पर बेसबॉल संघ बिहार के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना खिलाड़ियों से मिले और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बिहार की टीम प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी। संघ के सचिव मधु शर्मा, कोषाध्यक्ष रूपक कुमार, सहायक सचिव प्रमोद कुमार ने भी टीम को शुभकामनाएं दीं।
बालक वर्ग — दिव्यांश सिंह, मनजीत राज, अमन कुमार, संतनु कुमार ठाकुर, शुभम यादव, उमंग यादव, रॉकी यादव, अमन राज, सतीश कुमार, हिमेश कुमार, आयुष कुमार, प्रथम् राज, अभिनव कुमार, राजीव कुमार एवं राहुल कुमार। कोच संजीत कुमार, मोनू कुमार एवं सहायक कोच आदित्य कुमार यादव



