बिहारब्रेकिंग न्यूज़मुंगेरराजनीति

Slugउपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भव्य रोड शो, जनता ने फूल-मालाओं से किया स्वागत।

लोकेशन…..मुंगेर

Slugउपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भव्य रोड शो, जनता ने फूल-मालाओं से किया स्वागत।

Anchor- बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने दो दिवसीय दौरे के तहत सोमवार को असरगंज प्रखंड पहुंचे, जहां उनका आगमन क्षेत्रवासियों के लिए उत्साह का केंद्र बन गया। उपमुख्यमंत्री ने असरगंज की जनता के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए भव्य रोड शो निकाला, जिसमें हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

दौरे की शुरुआत उपमुख्यमंत्री ने असरगंज नगर पंचायत क्षेत्र स्थित जलालाबाद राज बरेली दुर्गा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की। पूजा के बाद वे मुख्य बाज़ार की ओर रवाना हुए, जहां से रोड शो की आधिकारिक शुरुआत हुई। रास्तेभर लोग सम्राट चौधरी ज़िंदाबाद के नारों से माहौल गूंजाते रहे।उनका काफिला जलालाबाद से होकर मुख्य बाजार, विक्रमपुर, आदर्श मामई, बलुआई, चोरगांव, ढोलपहाड़ी, अमैया, छोटी मरगप्पा और बड़ी मरगप्पा जैसे कई प्रमुख मार्गों से गुजरा। पूरे रास्ते लोगों ने उपमुख्यमंत्री का फूल-मालाओं और जयकारों के साथ ज़ोरदार स्वागत किया।जनता के स्नेह से अभिभूत सम्राट चौधरी ने कहा कि जनता का प्यार ही उनकी वास्तविक ताकत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र का विकास तेज़ी से आगे बढ़ेगा और सरकार जनता की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करेगी।
रोड शो के समापन पर लगमा मैदान में टेटिया बंबर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी द्वारा उपमुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद सम्राट चौधरी हेलीकॉप्टर से पटना के लिए रवाना हो गए।

2.2/5 - (4 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button