Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबाँकाबिहारब्रेकिंग न्यूज़भोजपुरराजनीतिराज्यविचारशिक्षा

विरासत का संरक्षण, आधुनिक सुविधाओं का विस्तार—पटना की ऐतिहासिक जलमीनार का होगा जीर्णोद्धार

पटना की 108 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक जलमीनार को मिलेगा नया ,नीतीश मिश्रा* 

 

  1.  *विरासत का संरक्षण, आधुनिक सुविधाओं का विस्तार—पटना की ऐतिहासिक जलमीनार का होगा जीर्णोद्धार

*पटना की 108 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक जलमीनार को मिलेगा नया ,नीतीश मिश्रा*

पटना,

दिनांक :20/09/2026

नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री श्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि पटना के वीर चंद पटेल पथ स्थित मिलर हाई स्कूल के समीप 108 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक जलमीनार के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। पटना नगर निगम द्वारा जलमीनार परिसर के विकास, सौंदर्यीकरण एवं कैफेटेरिया निर्माण के लिए लगभग 3.38 करोड़ रुपए की परियोजना हेतु निविदा आमंत्रित की गई है। कार्यकारी एजेंसी के चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

श्री मिश्रा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के विज़न के अनुरूप बिहार की ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करते हुए उसे आधुनिक सुविधाओं और नए आकर्षण से जोड़ा जा रहा है। पटना की ऐतिहासिक जलमीनार का जीर्णोद्धार इसी संकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मंत्री श्री मिश्रा ने बताया कि परियोजना के तहत लगभग 14,400 वर्गफीट क्षेत्रफल में पूरे परिसर का समग्र विकास किया जाएगा। पर्यटकों एवं आगंतुकों की सुविधा के लिए लगभग 2,500 वर्गफीट क्षेत्रफल में आधुनिक कैफेटेरिया का भी निर्माण किया जाएगा। इससे इस ऐतिहासिक स्थल पर आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ-साथ परिसर का आकर्षण भी बढ़ेगा

उन्होंने बताया कि वर्ष 1915 से 1918 के बीच निर्मित यह लगभग 130 फीट ऊंची जलमीनार पटना की ऐतिहासिक एवं तकनीकी विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। लगभग 1 लाख गैलन पानी की क्षमता वाली इस जलमीनार की विशिष्ट संरचना और इसका अनूठा फ्लोटिंग इंडिकेटर उस दौर की उन्नत इंजीनियरिंग का परिचायक है।

मंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक जलमीनार के जीर्णोद्धार एवं परिसर के विकास से पटना की ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ इसे एक आकर्षक सार्वजनिक एवं पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी। परियोजना के माध्यम से ऐतिहासिक धरोहर और आधुनिक जनसुविधाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button