Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़भोजपुरराजनीतिराज्यरोहतासविचारसीतामढ़ीसुपौलस्वास्थ्य

बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में धनराज शर्मा ने संभाला महामंत्री का पदभार*

संगठन को और मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर करेंगे काम: धनराज शर्मा*

*बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में धनराज शर्मा ने संभाला महामंत्री का पदभार*

*संगठन को और मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर करेंगे काम: धनराज शर्मा*

*पदभार ग्रहण समारोह में प्रदेश संगठन महामंत्री सहित कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद*

पटना, 14 जून। भाजपा बिहार प्रदेश के नवनियुक्त महामंत्री धनराज शर्मा ने रविवार को पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में अपने कक्ष में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ उन्होंने अपने नए दायित्व की शुरुआत की।

पदभार ग्रहण समारोह में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दालसनिया सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पदभार ग्रहण करने के बाद धनराज शर्मा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास और जिम्मेदारी के साथ उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, समर्पण और संगठन भावना के साथ करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है और इसकी ताकत कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता है।

उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में संगठन को और अधिक सशक्त एवं विस्तार देने के लिए प्रदेश के सभी जिलों, मंडलों और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और बिहार में एनडीए सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठनात्मक गतिविधियों को और गति दी जाएगी।

प्रदेश महामंत्री धनराज शर्मा ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और संगठन की मजबूती का आधार भी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के हर वर्ग को भाजपा की विचारधारा और विकास के संकल्प से जोड़ने का कार्य करने की अपील की।

पदभार ग्रहण समारोह के दौरान प्रदेश के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button