Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनापश्चिमी चम्पारणप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़भोजपुरमहाराष्ट्रराजनीतिराज्यरोहतासविचारवैशालीसमस्तीपुरसहरसासारणसिवानसीतामढ़ीसुपौल

पूर्व एमएलसी अनवर आलम के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने जताया शोक

 

*पूर्व एमएलसी अनवर आलम के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने जताया शोक

*पटना. रविवार, 14 जून, 2026

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पटना नगर निगम के पार्षद असफ़र अहमद के पिता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य अनवर आलम के निधन पर बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने अपने शोक संदेश में कहा कि पूर्व एमएलसी अनवर आलम कई दिनों से अस्वस्थ थे और उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कर इलाज चल रहा था। उनके निधन से गहरा आघात हमें पहुंचा है। मरहूम अनवर आलम लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में सक्रिय रहकर जनसेवा के प्रति समर्पित रहे हैं। उन्होंने सामाजिक जीवन में रहते हुए जनता के प्रति अपने कर्तव्यों का लगातार पालन किया। उनके पुत्र असफ़र अहमद और परिजनों के प्रति मेरी सहानुभूति है। ईश्वर से जनाब अनवर आलम के आत्मा की शांति की दुआ मांगता हूँ।

शोक व्यक्त करने वालों में विधान परिषद में दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा, राजेश राठौड़, कपिलदेव यादव, डॉ. स्नेहाशीष वर्धन, प्रेमचंद सिंह, पंकज यादव सहित अन्य प्रमुख नेतागण रहें।

राजेश राठौड़

चेयरमैन

मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button