
*प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ*
*विषय:रालोमो कार्यालय मे वीर कुंवर सिंह जी के जयंती का आयोजन संपन्न।*
1857 मे भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम मे अद्भुत साहस और नेतृत्व का परिचय देने वाले महान योद्धा वीर कुंवर सिंह जी का जयंती आदर और श्रद्धा के साथ मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व पंचायती राज मंत्री श्री दीपक प्रकाश ने वीर कुंवर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की। दीपक प्रकाश ने उनके अदम्य साहस, वीरता एवं देशभक्ति को याद करते हुए कहा कि उन्होंने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर देशवासियों को प्रेरित किया। उनके त्याग और बलिदान से आज भी युवा पीढ़ी को राष्ट्र सेवा की प्रेरणा मिलती है।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे महान योद्धाओं की स्मृति को जीवित रखना हम सभी का कर्तव्य है। पार्टी सदैव उनके आदर्शों पर चलने और समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष(संगठन)श्री मदन चौधरी, युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री आलोक कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता रजनीश कुमार, सुशील सिंह, पटना महानगर संयोजक खुर्शीद अहमद, रणधीर सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।
उक्त आशय की जानकारी प्रदेश प्रवक्ता सिम्मी कुमारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।



