पटनाब्रेकिंग न्यूज़राजनीति
पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस पवन कुमार बजनथरी और एडवोकेट जनरल पीके शाही ने संयुक्त रूप से कोर्ट केस मॉनिटरिंग सिस्टम मोबाइल ऐप लॉन्च किया है

पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस पवन कुमार बजनथरी और एडवोकेट जनरल पीके शाही ने संयुक्त रूप से कोर्ट केस मॉनिटरिंग सिस्टम मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।
इस ऐप के माध्यम से सरकारी अधिवक्ता और विभाग सीधे सूचनाओं का आदान-प्रदान कर सकेंगे, जिससे न्याय प्रक्रिया में तेजी आएगी और देरी कम होगी।
इस ऐप के लॉन्च होने से न्याय प्रक्रिया अधिक सुलभ होगी और सरकारी विभागों के साथ सूचनाओं का आदान-प्रदान आसान हो जाएगा। चीफ जस्टिस पवन कुमार बजनथरी ने इस अवसर पर अधिवक्ताओं और न्यायाधीशों को शुभकामनाएं दीं और आभार जताया। एडवोकेट जनरल पीके शाही ने बताया कि यह ऐप न्याय प्रक्रिया में काफी लाभ पहुंचाएगा।



